Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशो पीस बनी हुई है सोलर लाइट

शो पीस बनी हुई है सोलर लाइट

जौनपुर धारा, सुइथाकला। चार दिन की चाँदनी, फिर अंधेरी रात। कुछ इसी तर्ज पर क्षेत्र का रामनगर बाजार तिराहा अपनी किस्मत को कोस रहा है। बाजार वासियों की माँग पर तिराहे पर लगी सोलर लाइट महीनों से अपने उद्देश्य में विफल होकर महज शोपीस बना पड़ा हुआ है। लोगों की मानें तो सालों पहले सांसद कोटे से लगा उक्त सोलर लाइट लगने के कुछ ही समय तक तिराहे को जगमगाता रहा। उसके बाद से आलम यह हुआ कि तिराहावासियों और सफर पर आने और जाने वालों को फिर से अन्धेरे का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण लोग भयजदा दिखायी पड़ते हैं। लोगों का मानना है कि भले ही सरकार वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा के प्रति सजग है और मात्र सोलर लाइट पर ही अरबों खरबों रुपए लगा चुकी, पर देखरेख के अभाव में सोलर लाइट कई जगहों पर महज एक शो पीस बनकर पड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार उक्त समस्या के प्रति क्या कदम उठाती है यह भविष्य ही बता पाएगा।