Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएपी के साथ किसानों को दिया जा रहा है जबरन यूरिया लिक्विड

डीएपी के साथ किसानों को दिया जा रहा है जबरन यूरिया लिक्विड

जौनपुर धारा, खेतासराय। डीएपी उर्वरक खाद लेने के लिए किसानों के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है।साधन सहकारी समितियों पर डीएपी लेने पर किसानों को अब एक बोरी डीएपी के साथ यूरिया का लिक्विड भी लेना पड़ेगा। समितियों पर डीएपी के साथ यूरिया का लिक्विड देने पर मध्यमवगार्rय किसान डीएपी लेने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। रबी की बुआई के लिए किसान डीएपी खाद को लेकर साधन सहकारी समितियों पर पहुंच रहे हैं। समितियों पर डीएपी के साथ उन्हें यूरिया का लिक्विड लेने को मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अधिकतर किसान पैसे के अभाव में डीएपी के साथ २४० रुपए का यूरिया लिक्विड नहीं ले पा रहे हैं। मजबूर होकर ऐसे किसानों को बगैर डीएपी लिए वापस लौटना पड़ रहा है। सीधा निवासी किसान जयराम बताते हैं कि फिलहाल यूरिया की जरूरत नहीं होने पर किसानों को डीएपी खाद के साथ यूरिया का लिक्विड जबरन थोपा जा रहा है। साधन सहकारी समिति शाहापुर के सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि पीसीएफ इफको के अधिकारियों का आदेश है की डाई के साथ किसानों को यूरिया का लिक्विड दिया जाए। इसी कारण किसानों को डीएपी के साथ इफको नैनो यूरिया लिक्विड दिया जा रहा है।