जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के रतनुपुर बाजार में एक केक के दुकान में आग लग गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। दुकानदार गनौली निवासी मुन्नू यादव ने बताया कि रोज की भांति वो दुकान को बंद करके घर चला गया। आधी रात को दुकान मालिक ने फोन पर बताया कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। मकान मालिक की सूचना मिलते ही आनन-फानन में दुकान पर आया। शटर खोला तो अंदर देखा सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इनवर्टर, फ्रीज केक बनाने वाली मशीन, केक बनाने में प्रयुक्त सामग्री जो कुछ दिन पहले ही लाकर रखा था। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रूपये था। सूचना पर मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने जांच पड़ताल की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का सामान जलकर खाक

Previous article
Next article

