Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर राख

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विकासखण्ड के रामपुर गांव में शुक्रवार की शाम बिजली के तारों में हुई शार्ट सर्किट से लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

गांव निवासी अंकित सिंह के खेत मे लगे ट्रांसफार्मर से गिरी चिंगारी से नीचे खेतों में आग लग गई। जब तक लोग उसे बुझाने का कोई उपाय कर पाते आग ने बगल के भूपति सिंह तथा राम शब्द सिंह के गेहूं के खेतों में फैल गई और देखते ही देखते पककर तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर लाइनमैन ने आकर बिजली आपूर्ति बंद किया। घटनास्थल पर तहसीलदार शाहगंज महेंद्र सिंह ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।