― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिवकुमार हत्या के दो और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

शिवकुमार हत्या के दो और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

  • घटना में प्रयुक्त एक बाइक व बोलेरो बरामद

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस ने क्षेत्र के कड़ेरेपुर नहर की पुलिया के पास से मंगलवार की भोर में शिवकुमार बिंद हत्याकांड के दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि असुआपार गांव में सात सितम्बर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों को घायल कर दिया था। जिसमें शिवकुमार बिंद निवासी गोंदालपुर थाना महराजगंज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी थी। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा जितेंद्र बिंद गंभीररूप से घायल हो गया था। मंगलवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवकुमार बिन्द हत्याकांड के दो आरोपित जमुना प्रसाद बिन्द व ललतू पुत्र गण रामकरन बिन्द निवासी गोंदालपुर थाना महराजगंज कहीं भागने की फिराक में महराजगंज रोड स्थित उक्त पुलिया के पास बाइक लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी न्िारीक्षक मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस को देखते ही दोनों भागना चाहे। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक व हत्यारोपित की निशानदेही पर घटना के समय पीछे चल रही एक बोलेरो भी बरामद किया गया।घटना के मुख्य आरोपित अजय बिन्द व सूरज उर्फ संतोष बिन्द को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

Share Now...