Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिव भक्ति गीत व झांकी से भाव विभेर हुए भक्तगण

शिव भक्ति गीत व झांकी से भाव विभेर हुए भक्तगण

जौनपुर धारा, जफराबाद। सोमवार को जनकल्याण के लिए अहमदपुर गांव में स्थित शिवाला मंदिर पर सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। दर्जनों लोग पति पत्नी जोड़े के साथ महा रुद्राभिषेक में सम्मिलित हुए।  पंडित विजय शंकर पाठक ने रुद्राभिषेक को संपन्न कराया। शाम को संगीत संध्या में जनपद के तमाम कलाकार उपस्थित हुए। शिव झांकी टीम ने सैकड़ो श्रद्धालुओं को भाव विभेर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जनपद के मशहूर संगीत कलाकार चिंटू सरगम सेठ, राजेंद्र सिंह राज, गुलाब राही, मनोज सोनी, इम्तियाज वादन ग्रुप, गायिका कुसुमलता ने एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभेर कर दिया। इस दौरान राज झांकी ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। ऐसा लग रहा था कि साक्षात शिव जी प्रकट हो गए हैं। सभी भक्तों का मन मोह लिया। हर हर महादेव का खूब जय घोष हुआ। इसके पूर्व निखिलेश सिंह, सर्वेश सिंह, राजेश सिंह पुल्लू, विनोद सिंह, संदीप सेठ, चौकी प्रभारी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि ने कलाकारों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम भेंट कर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व रवि शंकर सिंह ने शिव जी का मंत्र उच्चारण के साथ सिंगार किया। शिवाला पर कार्यक्रम संपन्न करने वाले युवा राहुल सिंह, रिशु सिंह, दीपू सिंह, हैप्पी सिंह, भुवन सिंह, लकी सिंह, निक्कू सिंह, डोकोमो सिंह की मेहनत पर संस्था के लोगों ने सम्मानित किया। शाम से ही हजारों शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त शिवाला मंदिर पर ऐसा भव्य कार्यक्रम पहली बार हुआ। अहमदपुर गांव के लोगों में प्रत्येक वर्ष शिवाला मंदिर पर शिव की आराधना में इस तरीके का कार्यक्रम करने की बात कही। संचालन मुन्ना शेट्टी ने किया।