― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षिका से मोबाइल छीनकर भाग निकले उचक्के

शिक्षिका से मोबाइल छीनकर भाग निकले उचक्के

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के दियावा गांव स्थित सड़क पर मंगलवार की शाम को शिक्षिका से मोबाइल छीनकर उचक्के भाग गए। उक्त गांव निवासी कीर्तना मिश्रा प्राथमिक विद्यालय बेलौनाकला में अध्यापिका है। शाम को विद्यालय से छूटकर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी शिक्षिका के मोबाइल पर उनके पति बृजेश मिश्र का फोन आ गया। उनसे बात करते समय ही सड़क पर मोटरसाइव्िाâल सवार दो व्यक्ति उनके पास बाइक सटाकर कान से लगी मोबाइल छीनते हुए भाग गए। पीड़िता ने किसी राहगीर से लिफ्ट मांगकर उनका पीछा किया, परंतु बाइक सवार उचक्कों का कुछ अता पता नही चल सका। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पूछ ताछ कर लौट गई। पुलिस का कहना है कि मामले आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share Now...