Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

  • गणवेश में बच्चों को भेजें विद्यालय -अमरदीप जायसवाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खुदौली में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल ने की। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सभी बच्चों को डीबीटी के माध्यम से खाते में रू. 1200 भेजा जा चुका है, उसका सही उपयोग किया जाय। कायाकल्प सहित सरकार द्वारा संचालित सभी विभागीय योजनाओं पर उन्होंने प्रकाश डाला। एआरपी प्रशांत मिश्र ने निपुण लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा कर सभी अभिभावकों को प्रेरित किया। सभी अभिभावकों को रीड एलांग, दीक्षा एप के प्रयोग पर चर्चा की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की। प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अशोक मौर्य, संदीप सिंह, आलोक यादव, कुल भास्कर मौर्य, रीना सिंह एवं सुनीता इत्यादि उपस्थित रहे।