Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक ने छात्र को पीटा,परिजनों ने विद्यालय गेट पर किया हंगामा

शिक्षक ने छात्र को पीटा,परिजनों ने विद्यालय गेट पर किया हंगामा

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के औवार गांव में स्तिथि कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार के दिन शिक्षक सुरेश पाल ने छात्रों में हुए। विवाद को लेकर आठवीं के छात्र को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसको लेकर सोमवार की सुबह पीड़ित छात्र के परिजनों ने विद्यालय पहुंच अध्यापक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बता दें कि छात्र के पिता भईयालाल थाने में नामजद तहरीर देकर कहा की अध्यापक सुरेश पाल औवार के ही निवासी है। जोकि गलत भावना से प्रेरित होकर मेरे बेटे को बुरी तरह पिट दिया, सर व हाथ में गंभीर चोटें आई है। घायल बेटा घर आया और रो रोकर पूरी बात बताई। दर्द होने के कारण कुछ दर्द निवारक दवा दी गई। दो दिन बीत गए पुलिस ने शिक्षक के ऊपर कोई कार्यवाई नहीं की। थक हारकर विद्यालय का घेराव किया गया है। ग्रामीणों व भईया लाल ने एक पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौप आरोप लगाया की विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह है, विद्यालय आते ही नहीं। अपना कार्यभार सुरेश पाल को दिए है, जिससे मनमानी करते है, जातिवाद करते है। बेटे को कमरे में बंद करके पीटा है, जिससे हाथ टूट गया है। शिक्षक को सस्पेंड करने की मांग को उठाई।