Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक ने छात्र को पीटा, ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर किया हंगामा

शिक्षक ने छात्र को पीटा, ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर किया हंगामा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय औवार में शनिवार को शिक्षक सुरेश पाल ने छात्रों में हुए विवाद को लेकर आठवीं के दलित छात्र को बुरी तरह पीट दिया। जिसपर ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। छात्र के पिता भईयालाल ने पुलिस में तहरीर देकर कहाकि शिक्षक सुरेश पाल औवार के ही निवासी हैं जो की गलत भावना से प्रेरित होकर उनके बेटे को बुरी तरह पीट दिया है। उसके सर व हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल बेटा घर आया और रो-रोकर पूरी बात बताई। दो दिन बीत गए लेकिन पुलिस ने शिक्षक के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए विद्यालय का घेराव किया गया है। दर्जनों ग्रामीणों व भईया लाल ने एक पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा। जिसमे आरोप लगाया की विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह जो कि विद्यालय आते ही नहीं। अपना कार्यभार सुरेश पाल को दिए है जिससे वह मनमानी, जातिवाद करते हंै। उन्होंने मेरे बेटे को कमरे में बंद करके पीटा है जिससे उसका हाथ टूट गया है। शिक्षक को सस्पेंड करने की मांग करते हुए दूसरे शिक्षक विपिन सिंह को विद्यालय से ट्रान्सफर करने की मांग की।