Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक के हमलावरों कीजल्द हो गिरफ्तार : अमित सिंह

शिक्षक के हमलावरों कीजल्द हो गिरफ्तार : अमित सिंह

जौनपुर। शिक्षक संतोष यादव पर प्राणघातक हमला कर उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ कुमार को ज्ञापन दिया। एसपी ने उन्हें कड़ी कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। बक्शा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊदपुर में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष यादव सोमवार को अपने मूल आवास कंधरपुर मार्निंग वॉक करने के दौरान नकाबपोश मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया। गोली लगने की सूचना पाते ही संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लिया। उक्त घटना से जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।आरोपितों की धर पकड़ व मामले की गंभीरता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षक संगठन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। उसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा को भी ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आरोपित जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो हम आंदोलन को बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ साथ शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, अनुज सिंह जितेंद्र उपाध्याय डॉ.साकेत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।