Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक और कर्मचारियों ने निकाला मौन जुलूस

शिक्षक और कर्मचारियों ने निकाला मौन जुलूस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद जौनपुर में गांधी प्रतिमा के समक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, प्राथमिक शिक्षक संघ, रेलवे कर्मचारी संघ, आईटीआई संघ, कोषागार संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, सफाई कर्मचारी संघ एवं जनपद जौनपुर के एनजेसीए के विभिन्न संगठनों द्वारा प्ाीडब्ल्यूडी ऑफिस जौनपुर के समीप गांधी तिराहे पर संयुक्तरूप से मौन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य व पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला मंत्री सतीश पाठक, जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल, संगठन मंत्री विशाल सिंह, राम सिंह राव, प्रचार मंत्री मनोज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह, जिला मंत्री माध्यमिक मनीष सोमवंशी, उमेंद्र सिंह प्रदीप सूर्या, राघवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शशांक मिश्रा, साकेत सिंह, जिला संघर्ष समिति के चेयरमैन दयाराम गुप्ता, परिषद के जिलामंत्री देवेश यादव, डिप्लोमा महासंघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार आर्य, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, कुमार, तेजबहादुर, सूरज, प्रमोद शर्मा, अजय, रामलाल सहित विभिन्न सदस्यों ने प्रतिभाग किया।