जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के साहबगंज मुहल्ले में शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में भीषण आग लग गई जिसमें दूकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की विभीषिका में दूकान में रखे पंद्रह लाख इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। फायर व स्थानीय लोगों की मदद से चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मुहल्ला साहबगंज(रवीन्द्र गली) स्थित दिनेश जायसवाल का मकान है, वह परिवार सहित दूसरे तल पर रहते हैं। नीचे डीके इलेक्ट्रॉनिक के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बड़ी दूकान है। रात को लगभग 10 बजे दूकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने देखा कि शटर की नीचे से धुआं निकल रहा है, तो फौरन दूकान मालिक दिनेश जायसवाल को सूचना दी और वह बाहर निकले तो देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके जिसके उपरांत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई तो फायर बिग्रेड के जवान व पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कवायद में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरी दूकान जलकर खाक हो चुकी थी। आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि छतें चटकने लगी तो घर के लोग डर की वजह से बाहर निकल आये। दूकान मालिक दिनेश जायसवाल के मुताबिक आग की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है। आग की वजह से करीब 15लाख का सामान जलकर राख हो गया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
शार्ट सर्किट से लगी इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में भीषण आग, पंद्रह लाख का नुक़सान

Previous article

