Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशान्ति भंग में सात का किया गया चालान

शान्ति भंग में सात का किया गया चालान

  • पुरानी रंजिश में 3 बार हो चुकी है मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर शेखवलियाँ गांव में जमीनी रंजिश को लेकर तीसरी बार हुई मारपीट में पुलिस ने रविवार को सख्त कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपितों के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। कड़ी हिदायत के बाद पुलिस ने 7लोगों का शांति भंग में पाबंद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में सन्तोष यादव पुत्र कामता प्रसाद यादव, सर्वेश यादव पुत्र राज बहादुर यादव, शैलेश यादव पुत्र राज बहादुर यादव, सचिन यादव पुत्र राज बहादुर यादव, मुकेश यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव, माता प्रसाद पुत्र उदयराज, हरि प्रसाद पुत्र उदयराज निवासीगण शाहापुर शेखवलिया थाना खेतासराय हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अमन चैन स्थापित करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। किसी भी इलाके में कोई भी शरारती तत्व मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिगुण कुमार, शिव गोबिन्द सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।