Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरशांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रतिमा वर्मा

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रतिमा वर्मा

  • कावड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर थाने में हुई बैठक, दिए जरूरी दिशानिर्देश

मुंगराबादशाहपुर। मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर थाना परिसर में एक बैठक सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में की गई। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कांवरियों की सुविधा व मोहर्रम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कावड़ यात्रा निर्धारित रूट मार्ग पर विद्युत पोल पर प्लास्टिक बांधने, भारी वाहनों का डायवर्जन, मेडिकल कैंप लगाने और मार्ग पड़ने वाले मस्जिदों व मंदिरों सहित संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की गई। इस दौरान सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के समय कावड़ यात्री उसे रूट पर न हों। कावड़ यात्रियों और मोहर्रम के जुलूस का समय अलग-अलग होना चाहिए। कहा कि कोई भी नई परंपरा डालने का प्रयास न करें। ताजिये और डीजे की ऊंचाई दस $फीट होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊं भाषण, अपमानजनक टिप्पणी व नारेबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि कावड़ यात्रा मार्गों पर सभी होटलों पर रेड लिस्ट लगी होनी चाहिए। शिविर में महिलाओं के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार व कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक कराने को पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, सर्व वैश्य समाज के सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, तहसीलमुलहक बन्ने, रियाज़ अहमद, दीपू मोदनवाल, सरवर अली राईन, परवेज राईन, सफ्फू मंसूरी, कौशर राईन,  इमामुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।