Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरपिछड़ों, दलितों के मसीहा और आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज...

पिछड़ों, दलितों के मसीहा और आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती जौनपुर सांसद कार्यालय नईगंज में मनाया। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी का अभिवादन किया तथा गोष्ठी आयोजित कर उनके द्वारा किए गए, ऐतिहासिक कार्यों का वर्णन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज मराठा के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा थे, वो लोकतांत्रिक और सामाज सुधारक रहे। उनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था। उनके बचपन का नाम यशवंत राव था। उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह राव आबासाहब घाटगे था। छत्रपति शाहू ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजा होने के बावजूद दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और उनसे हमेशा निकटता बनाए रखी। शाहू जी महाराज ने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज चाहते थे कि समता समानता और बराबरी लाई जाए उसी क्रम में उन्होंने समान रूप से पिछड़े, दलित, शोषित समाज को रोटी, कपड़ा, मकान और हक अधिकार दिलाने का काम किया। गोष्ठी को हीरालाल विश्वकर्मा, डॉक्टर रामसूरत पटेल, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी अशोक यादव, दिनेश यादव फौजी, अनवारुल हक गुड्डू, वीरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र प्रभाकर आदि ने संबोधित किया। उक्त अवसर राजनाथ यादव, गुलाब यादव, डॉक्टर मनोज यादव, राहुल यादव, उमाशंकर चौरसिया, अशोक यादव नायक, आनंद गुप्ता, भानु मौर्य, संतोष गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, अंकित शुक्ला, लालू यादव, दिलीप कनौजिया सहित आदि उपस्थित रहें।