जौनपुर धारा,जौनपुर। शहीद राजेश कुमार बिन्द 206 कोबरा बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवा रहते हुए देश की सेवा में 24 मई 2018 को महाराष्ट्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी याद में शनिवार को शहीद राजेश बिन्द के परिजन, क्षेत्रवासी एंव केंद्रीय रिजर्व बल पुलिस प्रयाग द्वारा उनके पैतृक निवास स्थान करियांव, थाना मीरगंज मछली शहर जिला जौनपुर में 7वां शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जौनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना और शाहिद की पत्नी उषा देवी, माता प्रभावती बिन्द, सीआरपीएफ जवान प्रयागराज संन्तोष कुमार यादव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की तरफ से माल्यार्पण कर सहित को नमन किया। शहीद की पत्नी उषा बिन्द बच्चों संग शहीद स्थल पर पूजा पाठ सुनकर मन को शांत किया और शहीद को नमन किया। सरकार की तरफ से शहीद कर्मियों के परिजनों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है। इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, रंजन सरोज, पिंटू, बृजेश कुमार सरोज, प्राण सरोज, रामचंद्र बिन्द सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शहीद राजेश बिन्द की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई : जज सिंह अन्ना


