― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशपथ पत्र के साथ वोट काटे जाने का जवाब दे चुनाव आयोग...

शपथ पत्र के साथ वोट काटे जाने का जवाब दे चुनाव आयोग : शर्मिला रमेश

जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आदेशानुसार सभी जि़ला मुख्यालयों के क्रम में जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश के नेतृत्व में महिलाओं ने नारा लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। एसआईआर वापस लो, वोट चोर गद्दी छोड़, के नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर 2022 के विधानसभा चुनावों में पीडीए परिवार के यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति, बघेल आदि जातियों का वोट बड़ी संख्या में गैर संवैधानिक तरीके से काटा गया, जिसका संज्ञान लेते हुए 18000शपथ पत्र के साथ समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी जिसका अभी तक चुनाव आयोग ने संज्ञान नहीं लिया।उन्होने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जि़ला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह के माध्यम से ज्ञापन देते हुए कहा कि चुनाव आयोग से मांग किया कि चुनाव आयोग अपना पक्ष सार्वजनिक करे। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल, मीरा यादव, संगीता यादव, सीमा देवी, राजकुमारी, पूनम यादव सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहीं।

Share Now...