जौनपुर धारा, खुटहन। विकास खण्ड कार्यालय के पास मंगलवार की देर रात अपाचे सवार दो बदमाश बाइक से घर जा रहे किराना ब्यवसायी को चाकू से घायल कर बीस हजार नकदी छीनकर भाग गए। शोरगुल सुन लोगों के जुटने तक बदमाश गौसपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बड़नपुर गाँव निवासी जितेंद्र पाल गाँव के चौराहे पर वर्षों से किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात लगभग दस बजे खुटहन बाजार से वापस घर लौट रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय के पास पीछे से ओवरटेक कर अपाचे सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखा नकदी छीनने लगे। विरोध करते हुए शोर मचाने पर बदमाशों ने जितेंद्र के दोनों हाथों पर चाकू से प्रहार करते हुए जेब में रखा नकदी लेकर भाग गये। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। बदमाशों की तलाश की जाने लगी लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। घायल का इलाज सीएचसी पर कराया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि घटना की छानबीन करायी जा रही है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
व्यवसायी को चाकू मार बीस हजार नकदी ले भागे बदमाश

Previous article
Next article


