Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवृद्ध ने आम पेड पर फंदे के सहारे झुलकर दी जान

वृद्ध ने आम पेड पर फंदे के सहारे झुलकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक 62वर्षीय वृद्ध ने आम के पेड पर फंदे के सहारे झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जमालपुर गांव का निवासी रतन मौर्य मंगलवार शाम खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने को चला गया। परिजनों के अनुसार बुधवार भोर में वह शौच के लिए उठा था तब से वह वापस बिस्तर पर नहीं आया, थोड़ी दूर पर रतन अपने खेत में जाकर एक आम के पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया और मौत को गले लगा लिया। सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो वृद्ध व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता देख शन्न रह गए लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान शिव शंकर वâो दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान ने पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनो ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति की पहचान रत्न मौर्य के रूप में की जानकारी मिलते थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनो से परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से रतन काफी चिंतित था। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है कोई तहरीर नहीं मिली है।