Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवीआई स्टोर का हुआ उद्घाटन

वीआई स्टोर का हुआ उद्घाटन

  • पुरानी सब्जी मंडी में खुला आधुनिक स्टोर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। वीआई सिम कार्ड ग्राहकों को पहले रिप्लेसमेंट के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब ग्राहकों को नगर में ही यह सुविधा उपलब्ध है। उक्त बातें सोमवार को नगर के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में पंजाब नेशनल बैंक के पास बने हुए वीआई के उद्घाटन के बाद स्टोर के प्रोपाइटर वरुण गुप्ता ने कही। उन्होंने बताया कि वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को सिम कार्ड खराब होने पर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा आपके नगर में मौजूद है। जिससे ग्राहकों को अब सहूलियत होगी और उन्हें चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इससे पूर्व जिले से पहुंचे एएसएम शिवांशु श्रीवास्तव का वरुण गुप्ता और अभय गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात राहुल गुप्ता व शिवांशु श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर टीएसएम मो खालिद, अभय गुप्ता, शुभम गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ.राजेश, रानू गुप्ता, छोटू, आशीष गुप्ता, योगेश गुप्ता व नगर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।