Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविषधर के डसने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विषधर के डसने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा

जौनपुर धारा, सुजानगंज। विषधर के काटने से युवक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा रामपुर भभरा कौलीपुर गांव निवासी अच्छे लाल शर्मा के बेटे अजय कुमार शर्मा (सोनू) उम्र 24वर्ष रविवार की रात भोजन करके अपने चारपाई पर सो रहे थे, सोते समय कोई जहरीला विषधर जन्तु चारपाई पर चढ़ कर उन्हें काट लिया। उस समय बरसात हो रही थी, परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बावजूद भी परिजन झाड़ फूंक करवाते रहे, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका। सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया।मृतक हरीपुर बाजार में शैलून चलाकर परिवार की जीविका चलाता था, मौत की खबर सुन आस-पास के लोग घर पहुंच गए।