जौनपुर धारा, जलालपुर। जलालपुर ब्लॉक अंतर्गत असबरनपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयुष्मान भवः सभा का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। सोमवार को असबरनपुर गाँव में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूपये में जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभराम्भ किया। बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में प्रमुख रूपये से आयुष्मान कार्ड बनवाना ही स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य हैं कि जिस परिवार में छह या छह से अधिक सदस्य हैं उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाय। पात्र गृहस्थी कार्ड या पात्रता के आधार पर सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय ताकि उस परिवार को सरकारी योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ मिल सके। अब पात्र आदमी अपने आप से आयुष्मान एप्प के माध्यम से कार्ड बना सकता हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी अधीक्षक डॉ.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि असबरनपुर गाँव में आज 110कार्ड बनाये गये। इस अवसर पर डॉ.ऋषि सोनी, राकेश चौबे, आशुतोष सिंह, प्रधानाध्यापक इमरान, अहकुराम उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
असबरनपुर में आयुष्मान भवः सभा का हुआ आयोजन


