जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने नगर के मुहल्ला साहबगंज और गल्लामंडी में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें आठ उपभोक्ताओं के यहां विधुत चोरी पकड़ी गई। चेकिंग अभियान के दौरान विजय कुमार, रीता देवी, अजय कुमार, निखिल राय, लालमणि, संदीप कुमार शहजादे, शम्भू नाथ सहित 8 लोगो को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिसके पश्चात इन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत चेकिंग अभियान टीम में उपखंड अधिकारी आलोक कुमार उपाध्याय और अवर अभियंता आशीष कुमार पटेल ने लोगों से अपील की है कि वह विद्युत चोरी न करें साथ ही साथ अपने बिलों का भुगतान समय से करें। चेकिंग के दौरान लाइन मैन सुभाष पटेल, जोखू मिश्रा, अर्जुन, कुलदीप, किशोर, मुकेश पाण्डेय, आदि लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
विद्युत चोरी के आरोप में आठ पर मुकदमा दर्ज


