― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय में 10:50 पर पहुंचेंगी कुलाधिपति

विश्वविद्यालय में 10:50 पर पहुंचेंगी कुलाधिपति

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे 26में दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए  सुबह 10:50 पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने एकलव्य स्टेडियम के हेलीपैड पर पहुंचेगी। 10:50 से 10:55 बजे हेलीपैड से अतिथि गृह में आगमन होगा। 10:55 से 11:10 तक पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर 11:10 से 11:15 तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा स्थल पर आगमन एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दोपहर 1:30 से 2 तक लंच का समय रखा गया है वहीं 2:05 पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचकर 2:10 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। उधर 26वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश्वर मिश्र बुधवार की शाम पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गए है। प्रो. मिश्र हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति रह चुके हैं।

11 बजे से शुरू होगा दीक्षांत समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 26वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में गुरूवार को आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र होंग। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल करेंगी। 66 मेधावियों को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा।  इसके साथ ही 307 पीएचडी धारकों को उपाधि प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए 10:50 बजे दिन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का आगमन  विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर होगा। इसके बाद 11 बजे से 1:30 बजे तक दिन में विश्वविद्यालय के  संगोष्ठी में आयोजित दीक्षांत समारोह में रहेंगीं। कक्षा 6 से 8 तक के राजकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किट वितरण राज्यपाल अपने हाथों से करेंगीं।

Share Now...