जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हम हिंदुस्तानी संगठन के मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत परिसर में 300 पेड़ का पौधरोपण करने के साथ ही और भी पेड़ लगाने के लिए जोर दिया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो.वंदना सिंह के आह्वान पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हम हिंदुस्तानी संगठन के एक साथ मिलकर परिसर में 300पौधों का वृक्षारोपण किया, और भी पेड़ लगाने के लिए शिक्षकों छात्रों ने जोर दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राजबहादुर यादव, परिसर प्रभारी डॉ.शशिकांत यादव, कुलसचिव महेंद्र कुमार ने भी पेड़ लगाकर छात्रों शिक्षकों से आह्वान किया कि वह ज्यादा पेड़ लगाए। इस दौरान मिशन ग्रीन के संयोजक डॉ.अश्वनी कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 10हजार पेङ लगाने के लिए मिले हैं जिन्हें सार्वजनिक, धार्मिक स्थल, सड़क बाउंड्री वॉल के किनारे लगाए जाने का काम चल रहा है और उसे बचाने का भी काम चल रहा है। इस अवसर पर अमन कश्यप, सौरव यादव, प्रवेश कुमार, स्वाभिमानी ने पेड़ लगाने में सहयोग दिया। पेड़ों को बचाने रखरखाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
विश्वविद्यालय परिसर में 300पेड़ लगाए गए



