जौनपुर। नगर क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित डाक बंगले पर विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक विराज ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनमणि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह द्वारा दिल्ली में हुए ब्लास्ट के संबंध में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में कहा इस वक्त विदेशी ताकतों द्वारा भारत में दंगे, ब्लास्ट कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकी डॉक्टर और उसके लोगों ने देश के प्रमुख 32 स्थानों को टारगेट कर ब्लास्ट करने का प्लान किया था। देश के तमाम हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए हत्या करने की भी बात सामने आई है। अगर देश की खुफिया एजेंसी द्वारा समय रहते इस आतंकी घटना का फर्दाफाश नहीं हुआ होता तो लगभग लाखों लोगों को एक साथ मारने की साजिश थी अगर ऐसा हो जाता तो देश में अस्थिरता पैदा होती, दंगे होते, तमाम बेगुनाहों की जान जाती है। ऐसी स्थिति में हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा हेतु सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजानमणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संगठन देश के हर राज्य में सक्रियता से धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ रक्षा जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच सदैव तत्पर है। राजवीर सिंह ने कहा कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा हेतु सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए क्योंकि हम लोग है जो जमीन से जुड़कर सनातन को मजबूत करते है, हर साल लगभग दर्जनों हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए मार दिया गया है। विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता राजनमणि त्रिपाठी से बीते शुक्रवार को खुफिया विभाग ने संपर्क कर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी ली। अधिकारियो ने बताया कि शीर्ष स्तर से उनकी सुरक्षा पर रिपोर्ट मांगी गई है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें गंभीर जान का खतरा है, पर अब तक किसी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन बाहर प्रवास पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। दिल्ली की घटना की साजिश का पर्दाफाश होते ही कही नहीं कही तमाम हिंदूवादी नेता अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उक्त मौके पर हेमंत पाठक प्रतिनिधि, डेविड मिश्र निजीसचिव, शिवम सिंह, राघव बिंद, सत्येश गुप्ता, पंकज मौर्या, शैलेन्द्र सिंह प्रमुखरूप से उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विश्व सनातन रक्षा परिषद ने दिल्ली बम ब्लास्ट काण्ड पर व्यक्त की चिन्ता

Previous article

