- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया होलिकोत्सव, जमकर उड़ा गुलाल
जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के द्वारा आयोजित होलिकोत्सव कार्यक्रम उत्सव वाटिका में रविवार देर शाम आयोजित किया गया। सामाजिक समरसता एवं उत्साह के बीच डा. केशव हेडगेवार के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। जिले से आये मुख्य वक्ता जिला संघचालक एवं वरिष्ठ ह्दय रोग चिकित्सक डा. सुभाष एवं जिला प्रचारक रजत, कार्यक्रम अध्यक्ष शिव कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि होली का त्योहार अनेकता में एकता का त्योहार है। विश्व बंधुत्व की भावना से होली का त्योहार मनायें। जिला संघ चालक ने होली को अच्छे ढंग से मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सरस्वत शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक होली गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समूह संचालन अनुपमा, मुकेश द्वारा एवं कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अरविंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य द्वय ज्ञानेश, सूर्यप्रकाश, नरेंद्र, प्रचारक दिलीप अग्रहरि, शीतल प्रसाद अग्रवाल, डा. अभिषेक सिंह, सुनील अग्रहरि टप्पू, अनिल मोदनवाल, डा. जेपी दुबे, अमन आदि मौजूद रहे।



