― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशेष सफाई अभियान के तहत नपं क्षेत्र में कराई गई सफाई व...

विशेष सफाई अभियान के तहत नपं क्षेत्र में कराई गई सफाई व फॉगिंग

जौनपुर धारा, बदलापुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झां के आदेश के अनुपालन में बुधवार को स्वछता साप्ताहिक विशेष अभियान के अन्तर्गत स्वच्छ रहे हमारा नगर व शहर के अनुपालन में बदलापुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा नगर पंचायत के सरोखनपुर, भलुआही, पुरानी बाजार सहित बिभिन्न वार्डो में साफ-सफाई व फॉगिंग का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह स्वयं सफाई-कर्मियों के साथ वार्डो में उपस्थित होकर उन्हें निर्देशित करते हुए नालियों की सफाई, फ़ांगिंग करवाते रहे हैं। ईओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस विशेष सफाई अभियान में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करवाया जा रहा है। प्रत्येक वार्डो में सफाई कर्मी सफाई व फ़ांगिंग का कार्य कर रहे है। जिससे हर वार्ड स्वच्छ और सुंदर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है कि कस्बे को स्वच्छ और सुदंर बनाये रखने में सहयोग करने की अपील किए।

Share Now...