Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरविशेष लोक अदालत में 28 वादों का किया गया निस्तारण

विशेष लोक अदालत में 28 वादों का किया गया निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन व पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भुदेव गौतम की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 08 जुलाई को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 28 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 2,80,85,557 रूपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।