Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरबरसठी पुलिस पकड़ा नकली सीमेंट

बरसठी पुलिस पकड़ा नकली सीमेंट

  • आलमगंज बाज़ार में बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान का मामला

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से पुलिस ने शनिवार की शाम भारी मात्रा में नकली सीमेंट बरामद किया है। पुलिस ने उस नकली सीमेंट को उसी गोदाम में  रखवाकर ताला बन्द कर कार्यवाही में जुट गई है। इस समय बाज़ारो में नकली सीमेंट का कारोबार तेजी से चल रहा है। शनिवार की देर शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आलमगंज बाजार में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रक से नकली सीमेंट भारी मात्रा में उतारा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उक्त दुकान से नकली सीमेंट बरामद कर वहांr कमरे में बन्द कर ताला मार दिया। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले को सुलझाने के लिए सुबह से ही थाने पर भीड़ लगी है। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। इस संबंध में एसओ गोविन्द देव मिश्रा के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो उनके कारखास अंकित राय से बात हुई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुँची थी, नकली-असली सीमेंट की जांच कंपनी के अधिकारी करेंगे।