Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशेष लोक अदालत का आयोजन आज

विशेष लोक अदालत का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आर्बिट्रेशन के निष्पादन याचिकाओं/प्रार्थनापत्रों के अन्तर्गत धारा 34 आर्बिट्रेशन एण्ड कोन्शिलिएशन एक्ट,1996से सम्बन्धित अधिक से अधिक वादों का 21 जनवरी को आयोजित विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का सुलह समझौतें के माध्यम से निस्तारण कराये जाने हेतु किया जायेगा। इसमें वादकारीगण न्यायालय में आकर आर्बिट्रेशन एण्ड कोन्शिलिएशन एक्ट के अन्तर्गत निष्पादन वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते है। उक्त जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशान्त कुमार ने दिया।