Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मडियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही गतिमान है। जिसके अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग ने कई प्रकार के डिफरेंसेज को सत्यापित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिसके अंतर्गत जेंडर मिसमैच, आयु गैप, डुप्लीकेट, मृतक मतदाताओं की डाटा सत्यापित की जानी है तथा रीवेरिफिकेशन किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग के डाटा को 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य भी किया जा रहा है, सभी कार्यों को यहां अच्छे से संपादित किया जा रहा है। जो भी कार्य अवशेष हैं उसे शीघ्र संपादित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर से संवाद भी किया उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी विसंगतिया आई हैं। उसको शीघ्र निस्तारित किया जाए, उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर ईआरओ नवीन सिंह, सहित सुपरवाइजर बीएलओ आदि उपस्थित रहें।