Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाह का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

विवाह का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विवाह के मंडप में एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी। शादी से इनकार करने के बाद दूल्हा वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार बिंद गांव में शनिवार को बेलवा मछलीशहर से बारात आई थी। जयमाल कार्यक्रम के प्रारंभ में लड़के ने शौच का बहाना बनाया और मंडप छोड़कर भाग निकला। अगुआ ने आशंका व्यक्त करते हुए लड़की के घरवालों को बताया और लड़के को वापस मंडप में लाकर विवाह करने की बात कही गई इस पर लड़का विवाह करने को राजी नहीं हुआ। तभी लड़की के घर वालों एवं ग्राम प्रधान ने उक्त घटनाक्रम की सूचना चौकी पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया। लड़की के घरवालों के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के बाद उक्त प्रकरण में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया और बिन ब्याहे बाराती अपने घर लौट गए। उक्त घटना की क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।