जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। रविवार को थाना अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए डा. जयसिंह राजपूत द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अवगत कराया कि जो भी क्षेत्र की समस्याएं हैं उसे हमें अवगत कराएं ताकि उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जा सके। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से समर्थन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष बिंद्रे शर्मा, सपन राजभर, राम पलट, फेरईराम, पन्नालाल, इंदर देव, जयराम, लाल बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंत्री सुरेंद्र कुमार सोनकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
अपराध निरोधक कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

Previous article

