Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरविवाद में महिला की मौत मचा कोहराम

विवाद में महिला की मौत मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरहो गांव मे चल रहे इण्टरलॉकिंग कार्य के दौरान हुए दो पड़ोसियों में हुए विवाद में एक पक्ष की महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं।

ग्राम प्रधान सेमरहो आशीष कुमार द्वारा गांव में इंटरलॉकिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर गुरुवार के दिन गांव के बीच खड़ंजा इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ। आसपास के लोगो के अनुसार गाँव की श्यामा देबी 55वर्ष पत्नी रमाशंकर तिवारी व शत्रुघ्न तिवारी पुत्र जनार्दन तिवारी दोनों के बीच खड़ंजा इधर-उधर कराने को लेकर विवाद चल रहा था तभी श्यामा देवी की गिरकर हालत बिगड़ने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मीरगंज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।