Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभिन मामलों के चार वारण्टी चढ़े पुलिस के हत्थे

विभिन मामलों के चार वारण्टी चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को पुलिस की मुहिम में कुल चार वारण्टी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जब पुलिस क्षेत्र में ऐसे लोगों की तलाश कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र लुरखुरी, रूधौली निवासी संजय तिवारी ऊर्फ बब्लू पुत्र सुरेंद्र तिवारी व पट्टी नरेन्द्रपुर निवासीगण रूदल पुत्र राजाराम व इन्दल पुत्र पृथ्वीपाल न्यायालय में विभिन्न मामलों में वारंटी थे जो रविवार को पुलिस द्वारा चलाए गए मुहिम के दौरान उनके हत्थे चढ़ गए। मामले मे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया गया।इस दौरान उपनिरीक्षकगण अनिल सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम अनुज मिश्रा, अतीक अहमद व सच्चिदानंद के अलावा हेड कान्सटेबल द्वय धर्मेंद्र गिरि व त्रिलोकी नाथ सिंह आदि शामिल रहे।