Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनगर की सड़कों पर गोते लगा रहे राहगीर

नगर की सड़कों पर गोते लगा रहे राहगीर

  • आये दिन पलट रहे ई-रिक्शा से चुटहिल हो रहे यात्री
  • जाम में फंसी रहती है एंबुलेंस, मरीजों की सांसत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर की जनता विगत दो महीने से एक बड़ी समस्या को झेल रही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी व प्रदेश के मंत्री इसी रास्ते से गुजरतें हैं लेकिन किसी का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं है। जब कोई बड़ी दुर्घटना घट जायेगी तब इन लोगों की तंद्रा टूटेगी। बताते चलें कि विगत महीनों से पालीटेक्निक चौराहे से अहमद खान मंडी तक की रोड टूटी हुई है और उसमे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऊपर से नाली का गंदा बदबूदार पानी सड़क पर इकट्ठा हो गया है जिसमें प्रतिदिन सवारी लदा ई-रिक्शा पलट जाता है जिससे यात्रियों को चोट लग जाती है। यही नहीं बड़े-बड़े ओवर लोडेड ट्रक भी इसी रोड पर चल रहे हैं जो सड़क को और खराब कर रहे हैं। आए दिन यहां लंबा जाम भी लगा रहता है लेकिन किसी का ध्यान इधर नहीं है। उक्त मार्ग मिजार्पुर-भदोही का प्रमुख मार्ग है। सिटी स्टेशन के यात्री ट्रेन पकड़ने इसी रास्ते से जाते हैं। जनपद का सबसे बड़ा हॉस्पिटल ईशा हॉस्पिटल इसी रोड पर है जहां प्रतिदिन गंभीर मरीजों को लेकर एंबुलेंस इधर से गुजरती है और लंबे जाम में फंस जाती है। रविवार को सुबह सवारी लदा टेंपू उसी जगह पलट गया और उसमे बैठे यात्री उसमें दब गए। कोई गंदे पानी की वजह से वहां नहीं जा रहा था लेकिन बाद में कुछ लोगों ने जाकर वहां टेंपू उठाया और यात्रियों को बाहर निकाला। यह मात्र एक उदाहरण हैं ऐसी दुर्घटना प्रतिदिन अहमद खान मंडी, शिव मंदिर के पास और पॉलिटेक्निक चौराहे पर हो रही है। ऐसा नहीं है कि जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में यह बातें नहीं है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में और यात्रियों में आक्रोश दिखाई देता है और सभी जिला प्रशासन और वर्तमान सरकार को कोसते नजर आते हैं। वर्तमान सत्ता पक्ष तो अभी नगर पालिका जीत का जश्न मनाने में ही व्यस्त है और आम आदमी परेशान है। देखना है कि कब किसी बड़े अधिकारी, मंत्री, विधायक का ध्यान इस ओर जाता है और सड़क गंदे पानी और गड्ढा मुक्त होती है।