जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदारीपुर भेला में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-2005 अंतर्गत 23.38 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय भेला से तालाब तक पक्की नाली व सीसी रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे बरसात के दिनों में जल भराव की स्थिति से निजात मिलेगी। सीसी रोड के बन जाने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर कोटेदार संजय कुमार सिंह, अवधेश मिश्र, जयशंकर मिश्र, गौरी शंकर मिश्र, संदीप मिश्र, बोसन तिवारी, सीताराम प्रजापति पूर्व प्रधान, बृजराज सिंह, राम सजीवन मिश्र, बबलू सिंह, प्रभाकर मिश्र, अशोक खरवार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। भैंसौली गाँव में 22.09लाख रुपए की लागत से मॉडल तालाब का खुदाई एवं सुंदरीकरण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि तालाब की खुदाई से वर्षा का जल संचित होगा और जल स्तर बढ़ेगा। तालाब के सुंदरीकरण से बुजुर्गों और आम जनता के लिए गांव के लिए एक पर्यटन स्थल का सुंदर रूप बनेगा। इसके पश्चात विधायक ने उक्त गांव में ही 13.49लाख रुपए की लागत से इण्टरलॉकिंग रोड से गया सिंह के घर तक सीसी रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, राम प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र कुमार सिंह, गया सिंह, मोहित तिवारी, लल्लू उपाध्याय आदि थे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.

