Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान विधायक ने समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्या सुनी और समस्याओं की निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित जमीनी विवाद पर आई। इस मौके पर एसडीएम संतवीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, बीडीओ समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।