Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्युत स्पर्शघात से युवक की दर्दनाक मौत

विद्युत स्पर्शघात से युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा, सुजानगंज। ऊंचगांव निवासी रोहित सिंह उर्फ राजा उम्र 32वर्ष पुत्र विजय शंकर सिंह की विद्युत स्पर्शघात से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंचगांव निवासी विजय शंकर सिंह चैनपुर यूको बैंक के सामने अपना निजी आवास बनाकर परिजन सहित रहते थे। बड़ा पुत्र रोहित कुमार सिंह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता था, एक दिन पहले ही वह मुंबई से अपने घर आया था। मंगलवार की दोपहर बच्चो को स्नान कराकर, स्वयं स्नान करने के लिए गीजर से पानी गरम हो रहा था। यह देखने के लिए पानी गर्म है या नही ज्यों ही हाथ डाला बिजली के चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया, घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बेटा रिवांश उम्र 8वर्ष, बेटी रितवी सिंह के सिर से पिता का साया सिर से उठ गया।  पत्नी ज्योति सिंह का सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।