- हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के शाहपंजा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना पर एक प्राइवेट लाइनमैन मौके पर पंहुचा और विभाग द्वारा शट डाउन लेकर काम करने के दौरान अचानक से आपूर्ति चालू होने से वह गंभीर रूप से झुलसा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल को आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले प्राइवेट लाइनमैन जो इस समय नगर के भादी मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करने वाले लियाकत अली उर्फ छोटू पुत्र खलील हैदर मंगलवार की रात शाहपंजा मोहल्ले में खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था कि अचानक से ट्रांसफार्मर में बिजली आपूर्ति आने से झुलसा कर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।



