जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत दनापुर गांव निवासी 17 वर्षीय राजकमल पुत्र सियाराम अपने मित्र आजमगढ़ जनपद के देवकली थाना क्षेत्र के तहबरपुर गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल गौतम पुत्र फिरतू गौतम के साथ मंगलवार को बाइक से बीबीगंज बाजार से घर जाने के दौरान बाइकों की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं क्षेत्र के कोरवलिया भादी गांव निवासी 32 वर्षीय रामचन्द्र प्रजापति पुत्र राम आसरे मंगलवार की रात अपनी बाइक से घर आ रहे थे कि इमरानगंज बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सड़क दुघर्टना में तीन घायल

Previous article
Next article


