जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. राजकुमार एवं डॉ. अवशेष कुमार द्वारा बीएससी तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की पुस्तकें क्रमश: ‘पुष्पीय पौधों की पहचान एवं सौंदर्यपरक विशेषताएं और सूक्ष्मजैविकी कवक एवम पादप रोग विज्ञान’ का लेखन किया। इस पुस्तक को टीडी कालेज के शिक्षकों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य को भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20 के तहत विज्ञान विषयों में हिंदी माध्यम की पुस्तकें विज्ञान की समझ को बढ़ायेंगी। इस दौरान डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
विज्ञान में हिंदी माध्यम के पुस्तकों की जरूरत : कुलपति

Previous article
Next article


