Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के सारी जहाँगीर पट्टी गाँव स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बड़े ही उल्लासपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छठें कालांश के बाद एक सभा आयोजित की गई जिसकी शुरूआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे द्वारा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और केक काटकर किया गया। कक्षा 8 की छात्रा गुडलक तिवारी और अंशिका ने जहाँ सरोजिनी नायडू और भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डाला वहीं उसी कक्षा के अंकुश राज ने संविधान की उद्देशिका पढ़कर सभी को सुनाया। छात्र शिवम ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों में संविधान के प्रति निष्ठा पैदा करने का प्रयास किया। विद्यालय के प्रबन्धक वंश गोपाल त्रिपाठी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। तत्पश्चात बच्चों के बीच मिष्ठान और केक वितरित किया गया। इस दौरान श्रीनारायण त्रिपाठी, हरी प्रकाश शुक्ल, नन्हे लाल पाण्डेय, राम सजीवन मौर्य समेत अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया।