जौनपुर धारा,आजमगढ। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति बैठक की बैठक में सुशील कुमार मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। ने अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के एजेण्ड़ा बिन्दु पर क्रमवार विभागीय पक्ष को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्यालयों में एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित कर विद्यार्थियों को दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थो की प्राथमिक जांच करने की विधि बताई जाये। खाद्य सचल जांच प्रयोगशाला का सद्उपयोग करते हुए प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक उपयोग किया जाय। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जोर दिया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाय। विभाग की ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि द्घह्यह्यड्डद्ब नई दिल्ली द्वारा जनपद के समस्त फेरी एवं रेहड़ी व्यवसायियों का नवीन पंजीकरण एवं पंजीकरण का नवीनीकरण नि:शुल्क किया जा रहा है, साथ ही विभाग द्वारा कैम्प लगाकर मौके पर ही पंजीकरण निर्गत किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सरकारी/गैर सरकारी समस्त प्रतिष्ठानों व शराब के संचालित प्रतिष्ठानों को खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति आच्छादित करने व खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति की संख्या में वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया गया। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा बताया गया कि औषधि निर्माण इकाईयों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया तथा नशीली औषधियों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु विभाग द्वारा सघन निगरानी रखी जा रही है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों को बताई जाये खाद्य पदार्थो की प्राथमिक जांच करने की विधि

Previous article

