जौनपुर धारा,वाराणसी। काशी विरासत संरक्षण समिति एवं जिला प्रशासन वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में नमो घाट पर आयोजित काशी वंदन दैनंदिन सांस्कृतिक संध्या में बुद्ध पूर्णिमा के विशेष अवसर पर काशी की उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने अपने सधी हुई गायिकी से नमो घाट पर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। विदुषी ने गायन का आरंभ राग मारू बिहाग में बड़ा ख्याल भनक पड़ी है। कान मेरे एवं छोटा ख्याल जागू मैं सारी रैना तत्पश्चात दादरा जमुना किनारे मोरा गांव और अंत में अपने गायन का समापन राम भजन कर मन से किया। विदुषी के साथ हारमोनियम पर ओम प्रकाश पांडेय, तबला पर मास्टर रुद्रांश सिंह एवं साइड इफेक्ट पर हरिनारायण सारडा ने सुमधुर संगति प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी मनोज अग्रवाल एवं तरुण सिंह ने विदुषी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विदुषी के गायन ने सबका मन मोहा



