― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवादकारियों के मुकदमों की एसडीएम ने की सुनवाई

वादकारियों के मुकदमों की एसडीएम ने की सुनवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। ढाई माह से एसडीएम कोर्ट का बार बेंच के अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट का बहिष्कार जारी है। जिसकी वजह से वादकारियों को मुकदमे की सुनवाई के लिए काफी दिक्कत हो रही थी। इसी समस्याओं के बीच गुरूवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने अपने न्यायालय में दोपहर में बैठकर आये हुए वादकारियों के विभिन्न मुकदमों की सुनवाई की। इस दौरान वादकारियों ने अपने मुकदमों को लेकर बिना किसी अधिवक्ता के सहयोग से अपनी बात एसडीएम के समक्ष रखी। लगभग ढाई महीने बाद न्यायालय में बैठकर सुनवाई होने से वादकारी खुश नजर आए।  एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहाकि पिछले ढाई माह से कोर्ट न चलने की वजह से वादकारियों को काफी दिक्कत हो रही है। हर रोज वह कोर्ट परिसर आकर लौट जाया करते थे। ऐसी स्थिति में इस बात को हमने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जिसके तहत दोपहर में एसडीएम ने कोर्ट में बैठकर आये हुए वादकारियों के 25 से 30 मुकदमे की सुनवाई की।

Share Now...