जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बराई निवासी वांछित दुष्कर्मी अवनीश कुमार पुत्र पुट्टूर राम को बेहड़ा गेट से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 323,376 के मुकदमे में वांछित दुष्कर्मी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने अपने हमराहियों के साथ सूचना को संज्ञान में लेकर तत्परता दिखाते हुए मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरफ्तार टीम में हेड कांस्टेबल रामजी यादव और अनूप यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
वांछित दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Previous article
Next article

