Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरवन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल

वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल

  • गूजरताल में स्कूली बच्चों को कराया पक्षियों का दीदार

जौनपुर धारा, खेतासराय। विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर गुरुवार को वन विभाग के खुदौली स्थित वन पार्क में बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को गूजरताल में पक्षियों का दीदार कराया गया। स्कूली बच्चों ने पेंटिंग और निबंध के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप प्रभागीय वन अधिकारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न जानकारी दी। कहा कि वन और जीव का संरक्षण करना चाहिए। मानव की तरह जीव जंतुओं का भी जीने का अधिकार है। पक्षियों का भक्षण नहीं करना चाहिए। वन, नदी और पहाड़ हमारे धरोहर हैं। प्रकृति की बनाई हुई धरोहर से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। छेड़छाड़ प्राकृतिक आपदा का कारण बनते है। इस मौके पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अरिहंत कालेज खेतासराय, पैराडाइज इंटर कालेज खुटहन, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में अदनान अहमद और चित्रकला में अंतिमा राजभर को प्रथम स्थान मिला। स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व वन क्षेत्राधिकारी गौतम प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी सीबी सिंह, महेंद्र देव विक्रम, जयहिंद यादव, कपिलदेव मिश्रा, गोरख प्रसाद,महंगू मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज सीबी सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।